बुधवार, 28 जुलाई 2010

पनीर उत्तपम

सामग्री:
2 कप सूजी, 2 कप दही, 1/2 टी स्पून बारीक कटी हरी मिर्च, 2 प्याज बारीक कटे हुए, 100 ग्राम पनीर, बारीक कटा हरा धनिया, 2 टमाटर बारीक कटे, स्वादानुसार नमक, रिफाइंड तेल आवश्यकतानुसार।

विधि:
सूजी में दही, मिर्च व नमक डालकर गाढ़ा घोल बनाएं। बाकी सामान अलग रख लें। चिकने और गर्म तवे पर सूजी के घोल को फैलाएं।
चारों और रिफाइंड डालें। ऊपरी भाग पर कसा हुआ पनीर, प्याज, टमाटर, हरा धनिया व हरी मिर्च मिलाकर डालें और चम्मच से हलका दबाएं।
फिर सावधानी से पलट दें।
गर्मागर्म पनीर उत्तपम नारियल की चटनी या सॉस के साथ सर्व करें।

सोमवार, 28 जून 2010

चना मसाला

सामग्री-
250 ग्राम सफेद चने, 2 प्याज (बडे़ आकार की), 2 टमाटर, चौ. टी स्पून चना मसाला, चौथाई टी स्पून गरम मसाला, आधा चम्मच धनिया पाउडर, 2 हरी मिर्च, 3 टेबल स्पून रिफांइड ऑयल, नमक स्वादानुसार।

सजाने के लिए:
एक छोटा टुकड़ा अदरक और थोड़ा-सा हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)।

विधि-
चनों को छह-सात घंटे पहले पानी में भिगो दें। अब इन्हें कुकर में डालकर उबाल लें, ताकि वे नरम पड़ जाएं। प्याज व टमाटर को बारीक काट लें। हरी मिर्च को लंबाई में पतला-पतला काट लें। फिर एक कड़ाही में तेल गरम करें और प्याज डालें। जब प्याज भुन जाए, तो टमाटर व हरी मिर्च डालें। इन्हें अच्छी तरह भूनने के बाद सारे मसाले डालें, चना मसाला भी डाल दें।
अब चने डालें और इस तरह मिलाएं कि वे भूनी गई सामग्री में अच्छी तरह मिल जाएं। आंच से उतार लें। बारीक कटे अदरक और हरे धनिए से सजाकर परोसें।

शुक्रवार, 18 जून 2010

वेजीटेबल दलिया


सामग्री-
1 कटोरी दलिया, 1 कटोरी उबले मटर के दाने, 1 बारीक कटा प्याज, आधा टी स्पून जीरा, 3-4 करी पत्ता, चौथाई टी स्पून हल्दी, लाल मिर्च और नमक स्वादानुसार, 2 टे.स्पून घी या तेल, 1 कटोरी बारीक सेंव, थोड़ा सा हरा धनिया।

विधि-
एक टे.स्पून, घी गरम करके दलिया डालकर सुनहरा होने तक भून लें। निकालकर अलग रख लें। कुकर में बाकी बचा घी डालकर गरम कर लें। राई, जीरा, हींग, करी पत्ता डालकर तड़का लें। प्याज डालकर भूनें। मटर के दाने, सारे सूखे मसाले, दलिया डालकर दो मिनट भूनें, दो-ढाई कटोरी पानी डालकर ढक्कन बंद कर दें। पक जाने पर आंच से उतार लें। परोसते समय ऊपर से सेव हरा धनिया डालकर सर्व करें।

दाल वाली पूड़ी


सामग्री-
1/2 कप काली उड़द की दाल, 1/2 टी स्पून कलौंजी, 2 चुटकी हींग, 2 कप गेहूं का आटा, 1 टी स्पून तेल, नमक स्वादानुसार।
अन्य सामग्री: तलने के लिए तेल।

विधि-
दाल को साफ कर धो लें और दो से तीन घंटे के लिए पानी में भिगो दें। फिर पानी अच्छी तरह निकाल लें। चौथाई कप पानी में उड़द दाल मिश्रण डाल कर महीन पेस्ट बना लें।
अब इसमें कलौंजी, हींग, गेहूं का आटा और नमक डाल कर अच्छे से गूंथ लें। तत्पश्चात थोड़ा तेल डालकर एक बार फिर गूंथ लें। आटे को गीले कपड़े से ढक कर दस मिनट रखा रहने दें। अब इस आटे की लोई बनाकर बेल लें। फिर कड़ाही में तेल गर्म कर बेली गई पूड़ी को दोनों तरफ हल्की सुनहरी होने तक तल लें। शेष भागों की लोई बना उनके साथ भी यही प्रक्रिया अपनाएं। इनका अतिरिक्त घी सोख्ता कागज पर निकाल कर सोख लें। फिर दही वाले आलू के साथ गर्मागर्म परोंसे।

गुरुवार, 17 जून 2010

कड़ाही मशरूम


सामग्री-
200 ग्राम मशरूम, 1 शिमला मिर्च, 2 प्याज, 4 टमाटर, 1 टुकड़ा अदरक, 5-6 लहसुन की कलियां, 2 हरी मिर्च, 1 टी स्पून नमक, 1/2 टी स्पून लाल मिर्च पाउडर, 1 टी स्पून धनिया पाउडर, 1/4 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1/2 टी स्पून गरम मसाला, 4 टी टे.स्पून घी।

विधि-
मशरूम को लम्बे टुकड़ों में काट लें। शिमला मिर्च को चौकोर टुकड़ों में काट लें। प्याज और टमाटर को बारीक काट लें। अदरक, लहसुन और हरी मिर्च को पीस लें।
एक कड़ाही में घी गरम करें अब इसमें प्याज डालकर गुलाबी होने तक फ्राई करें। अब इसमें अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर भून लें। टमाटर डालकर तब तक भूनते रहे जब तक मसाला तेल न छोड़ दे। अब इसमें नमक, लाल मिर्च, धनिया और हल्दी पाउडर डाल कर भून लें।
मशरूम डालकर 1/4 कप पानी डालकर धीमी आंच पर पकने दें। जब मशरूम नरम हो जाये तो उसमें शिमला मिर्च डालकर 2-3 मिनट तक पकाये और आंच से उतार लें। गरम मसाला डालकर
गर्मागर्म कड़ाही मशरूम नान पराठे के साथ सर्व करें।

बुधवार, 16 जून 2010

कर्ड राइस

सामग्री-
2 कप चावल, 2 कप दही, 1 कप पानी, 1 टी स्पून सरसों के दाने, 1 टीस्पनू चने की दाल, 5-6 करी पत्ते, 1 टी स्पून उड़द की दाल, 3-4 साबुत लाल मिर्च, 2 हरी मिर्च,1 टुकड़ा अदरक, 1 टे.स्पून तेल, नमक स्वादानुसार, थोड़ा सा हरा धनिया।

विधि-
चावल को उबाल लें। दही में पानी मिलाकर अच्छी तरह फेंटकर इसमें उबले हुए चावल मिला दें।
अब एक कड़ाही में तेल डालकर गरम करें। जब तेल गरम हो जाये तो उसमे सरसों के दाने, करी पत्ता, चने की दाल, उड़द की दाल, साबुत लाल मिर्च, अदरक और हरी मिर्च डालकर भून लें।
अब इसमें दही में मिक्स किए हुए चावल डाल दें। 3-4 मिनट तक पकाकर हरा धनिया डालकर सर्व करें। गरमागरम कर्ड राइस नारियल की चटनी के साथ सर्व करें।

सोमवार, 14 जून 2010

कुरकुरी अरबी




सामग्री-
500 ग्राम अरबी, 100 ग्राम सरसों का तेल, 1 चुटकी हींग, 1/2 टी स्पून अजवायन, 1/2 टी स्पून जीरा, 1 टी स्पून हल्दी पाउडर, 1 टी स्पनू धनिया पाउडर, 2-3 हरी मिर्च, 1 इंच का टुकड़ा अदरक, 1/4 लाल मिर्च पाउडर, 1/4 टी स्पून गरम मसाला पाउडर, 1/4 टी स्पून अमचूर पाउडर, नमक स्वादानुसार, 1 टे.स्पून हरा धनिया।

विधि-
अरबी को उबालकर छील लें ठंडा कर दोनों हथेलियों के बीच में दबाकर चपटा कर लें।
कड़ाही में तेल गरम करके अरबी उसमें डालकर लाल फ्राई कर लें।
अब एक दूसरी कड़ाही में एक टे.स्पून तेल डालकर उसमें हींग, जीरा और अजवायन डालकर लाल होने दें। हरी मिर्च और अदरक डालकर भून लें, अरबी डालकर ऊपर से सारे सूखे मसाले डालकर 2 मिनट तक चलाते रहे। हरे धनिये से सजाकर पराठे या पूड़ी के साथ सर्व करें।